सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ : सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी चेरीटेबल फाउण्डेशन के तहत जोनल इंचार्ज महात्मा अशोक जुनेजा जी के मार्गदर्शन में विशाल रक्तदान शिविर डी मार्ट, जहांगीराबाद भोपाल स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन, में शासकीय हमीदिया ब्लड बैंक के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

रक्तदान शिविर में 254 रक्तदाताओं ने रक्तदान करके पीड़ित मानवता की सेवा की । रक्तदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें लगी हुई थी । रक्तदान शिविर प्रारंभ होने से पूर्व मानव एकता दिवस पर सत्संग भवन भोपाल में बैरागढ़ ब्रांच के संयोजक महात्मा महेश वीधानी जी की हुजूरी में सत्संग संपन्न हुआ ।
प्रेम और भाईचारे की भावना को उजागर करता ‘मानव एकता दिवस’, निरंकारी मिशन द्वारा प्रति वर्ष 24 अप्रैल को बाबा गुरबचन सिंह जी की पावन स्मृति में श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं से परिपूर्ण वातावरण में आयोजित किया जाता है। यह दिन केवल पुण्य स्मरण का अवसर नहीं, अपितु मानवता, सौहार्द और एकत्व की भावनाओं का एक आत्मिक संगम है।
उल्लेखनीय है कि मानव एकता दिवस के अवसर पर मिशन द्वारा देशभर में रक्तदान की प्रेरक श्रृंखला आरंभ होती है, जो निःस्वार्थ सेवा भावना की सामूहिक जागृति का स्वरूप बनकर पूरे वर्ष समाज में प्रवाहित होती रहती है।
आज सम्पन्न हुए रक्तदान शिविर की सुंदर व्यवस्थाएं क्षेत्रीय संचालक महात्मा अखिलेश यादव जी के मार्गदर्शन में सेवा दल के अधिकारियों और भाई -बहनों द्वारा की गई ।
#संतनिरंकारीभवन #रक्तदानशिविर #भोपालसमाचार #मानवसेवा #सामाजिकसेवा #स्वेच्छारक्तदान #रक्तदानअभियान