सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज के आहार एवं पोषण विभाग द्वारा, एनएसएस एवं एनसीसी इकाइयों के सहयोग से मधुमेह के साथ स्वस्थ जीवन विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बंसल अस्पताल, भोपाल की वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ डॉ.पायल परिहार ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने मधुमेह के कारण, लक्षण एवं प्रबंधन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और जीवनशैली में सुधार से इस रोग को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि सही आहार प्रबंधन मधुमेह रोगियों के लिए कई बार दवाओं से भी अधिक लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कॉलेज की प्राचार्या डालिमा पारवानी ने अपने उद्बोधन में युवाओं में पोषण संबंधी जागरूकता को स्वस्थ भारत निर्माण के लिए आवश्यक बताया तथा छात्राओं को इस दिशा में सक्रिय योगदान देने हेतु प्रेरित किया। सत्र के अंत में छात्राओं के लिए एक रोचक ओपन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. हर्षा भटनागर एवं प्रो. बबीता गोस्वामी द्वारा किया गया।
#राष्ट्रीयपोषणसप्ताह #संतहिरदारामगर्ल्सकॉलेज #स्वस्थआहार #पोषण