सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज ने एसडीजी इको चैंपियनशिप 2025 में लगातार तीसरी बार ए+ गोल्ड श्रेणी प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है यह सम्मान संस्थान की सतत विकास लक्ष्यों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता,पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन तथा समाज के प्रति जिम्मेदार प्रयासों का प्रतिफल है। इस उपलब्धि के पीछे संस्थान द्वारा किए गए विभिन्न पर्यावरण–अनुकूल कार्यक्रम, जागरूकता अभियान तथा सतत प्रथाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।इस अवसर पर संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या डालिमा परवानी ने सभी विद्यार्थियों,शिक्षकों,कर्मचारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयासों और समर्पण का परिणाम है। संत हिरदाराम गर्ल कॉलेज मे अनेक प्रकार के आयोजन किये गए, जिसमें फायर विभाग के साथ अग्निशमन अभ्यास व प्रदर्शन डिजिटल सुरक्षा सत्र, पासवर्ड सुरक्षा फ्रीसिंग और सार्वजनिक वाई-फाई से जुड़े जोखिम जल संरक्षण पर सोशल मीडिया चुनौती, ग्रीन फिल्म समीक्षा और इको पॉडकास्ट धरती की आवाज मैदानी भ्रमण अवलोकन एवं जल स्वच्छता पर आयोजन, जल संरक्षण पर सोशल मीडिया चुनौती, ग्रीन फिल्म समीक्षा, गतिविधी मैदानी भ्रमण अवलोकन व स्वच्छता पर आयोजन पुस्तक विनिमय एवं पुस्तक दान अभियान पाठ योजना चुनौती सतत स्टेनेबिलिटी शिक्षण प्रशिक्षण आयोजित किया गया।तीसरी बार ए+ गोल्ड श्रेणी प्राप्त करना संस्थान के लिए गर्व का विषय है तथा यह उपलब्धि भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में और अधिक प्रभावी कार्य करने के लिए प्रेरणा प्रदान करती है।

#संतहिरदारामकॉलेज #एसडीजीइकोचैंपियनशिप #एप्लसगोल्ड #भोपालकॉलेज #शैक्षणिकउपलब्धि #नईकीर्तिमान #महिला_शिक्षा