सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, भोपाल में 1 एमपी नेवल एनसीसी यूनिट के सहयोग से सिकल सेल एवं थैलेसीमिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के ऑडिटोरियम में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ नवप्रवेशित प्रथम वर्ष की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. असलम खान, मेडिकल ऑफिसर, आईआईएसईआर भोपाल, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने सिकल सेल और थैलेसीमिया जैसे आनुवांशिक रोगों की विस्तृत जानकारी दी, उनके लक्षण, कारण एवं रोकथाम के उपायों पर गहराई से प्रकाश डाला।
छात्राओं ने जागरूकता सत्र के दौरान कई प्रश्न पूछे जिनका उन्होंने सरल एवं वैज्ञानिक ढंग से उत्तर दिया। यह सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं लाभकारी सिद्ध हुआ। कॉलेज की प्राचार्य डालिमा पारवानी ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी एवं भविष्य में ऐसे मुद्दों पर जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने इस सार्थक आयोजन के लिए एनसीसी कैडेट्स को बधाई दी और वक्ता असलम खान का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम की सफलता के लिए एनसीसी ऑफिसर शांति शर्मा एवं एनसीसी शिक्षक समन्वयक बबीता गोस्वामी को भी विशेष रूप से बधाई दी गई, जिनके सहयोग एवं समर्पण से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
यह कार्यक्रम न केवल छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उन्होंने स्वास्थ्य और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझा। सभी ने इस तरह की जागरूकता पहल को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
#संतहिरदारामकॉलेज #सिकलसेल #थैलेसीमिया #जागरूकताकार्यक्रम #छात्राओंकेलिएस्वास्थ्य