सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम मेडिकल कॉलेज ऑफ नैचुरोपैथी एण्ड यौगिक साइंसेज, भोपाल में   इंडियन नैचुरोपैथी एण्ड योग ग्रेजुएट्स मेडिकल एसोसिएशन (इन्गिमा) मध्यप्रदेश  शाखा की बैठक आयोजित की गई। इन्गिमा 5.5 वर्षीय बी.एन.वाय.एस. डिग्रीधारी क्लास ‘ए’ मेडिकल प्रेक्टिशनर यानी योग एंव प्राकृतिक चिकित्सकों का संगठन है जो अखिल भारतीय स्तर पर कार्य कर रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य योग एंव प्राकृतिक चिकित्सा का प्रचार प्रसार करना आम लोगो  तक प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ पहुंचाना है।

यह आयोजन अपने आप में ऐतहासिक व अभूतपूर्व रहा जिसमें मध्यप्रदेश के प्राकृतिक चिकित्सा एंव योग विज्ञान के चिकित्सकों की प्रगति के नए युग की  शुरूआत हुई। राजेश सिंह, कार्यकारी निदेशक, सेन्ट्रल इन्गिमा के मुख्य आतिथ्य एंव कॉलेज के  निदेशक हीरो ज्ञानचंदानी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन  किया गया, जिसमें निम्न पदो पर सदस्य चुने गएः  अध्यक्षः अंकेश सिंह, उपाध्यक्ष सरस्वती टेवानी, आकाश बिसोने, वकील खान, हिरदेश भारती, सचिव आयुष माहेश्वरी ,संयुक्त सचिव  नेहा रघुवंशी,  अनुष्का कुशवाह, मोहित पाटीदार, नवदीप सक्सेना कोषाध्यक्ष जयदीप बिसेन, सह-कोषाध्यक्ष  प्रशांत सोनानिया,छात्र संयोजक  ज्योति केसवानी, सोशल मीडिया व जन संपर्क अधिकारी  वैभव चौधरी, सदस्य संयोजक  अमित कुमावत इस कार्यकारिणी ने अगले एक वर्ष की रणनीति तैयार करते हुए प्राकृतिक चिकित्सा एंव योग के नव आगत चिकित्सको के अधिकार व कर्तव्यों हेतु विस्तार से चर्चा के पश्चात् सूची तैयार की।

कार्यकारिणी के गठन के पश्चात् अध्यक्ष अंकेश सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के अन्य राज्यों में योग विज्ञान एंव प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शासकीय व निजी स्तर पर बहुत कार्य हुए हैं किन्तु मध्यप्रदेश में इस क्षेत्र में कमी महसूस हो रही थी नवर्निवाचित कार्यकारिणी का उद्देश्य योग विज्ञान एंव प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में शासकीय व निजी स्तर पर नावाचार करना, शासकीय स्तर पर प्रयास करके नए अनुसंधान केन्द्र और वेलनेस सेंटर को खोलना होगा ताकि प्रदेश का हर एक नागरिक इस चिकित्सा पद्यति का लाभ लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें। हमारा दायित्व औेर कर्तव्य रहेगा कि प्राकृतिक चिकित्सों को उनके अधिकार दिला सकें और उनकी समस्याओं के समाधान में मदद करें और उनका स्तर सुधार सकें। इस कार्यकारिणी को मुख्य  अतिथि राजेश सिंह एंव निदेशक हीरो ज्ञानचंदानी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए बेहतर कार्य  करने के लिए प्रेरित किया।

#इन्गिमा_मध्यप्रदेश #प्राकृतिक_चिकित्सा #योग_विज्ञान #संत_हिरदाराम_कॉलेज #भोपाल_समाचार #इन्गिमा_बैठक #मेडिकल_एसोसिएशन