सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हजारों पत्रकारों के शिक्षक रहे स्वर्गीय पुष्पेंद्र पाल सिंह पीपी सर की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर सेज यूनिवर्सिटी, भोपाल के स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन में मीडिया एवं जनसंपर्क के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष एकेडमिक मास्टरक्लास का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय मीडिया और जनसंपर्क का बदलता परिदृश्य रखा गया है। यह आयोजन पीपी सर के विद्यार्थियों की पहल पर किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मीडिया और जनसंचार के विद्यार्थियों को बदलते मीडिया परिदृश्य, नई तकनीकों और करियर संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करना है। मास्टरक्लास में दैनिक भास्कर के एडिटर (एमपी-1) राजीव शर्मा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किस तरह मीडिया को बदल रहा है विषय पर अपने विचार साझा करेंगे। वहीं भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय में मीडिया कंसल्टेंट अभिषेक जैन सोशल मीडिया के दौर में जनसंपर्क बदलाव और कैरियर के अवसर विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय पुष्पेंद्र पाल सिंह सर को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही उनके विद्यार्थियों की स्मृतियों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
#सेजयूनिवर्सिटी #मीडियामास्टरक्लास #पत्रकारिताशिक्षा #डिजिटलमीडिया #भोपाल #मीडियाट्रेनिंग #छात्रकार्यक्रम #पत्रकारिता