सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वार्ड 25 स्थित कस्तूरबा स्कूल के बच्चों संग पौधारोपण किया।सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कस्तूरबा स्कूल के बच्चों को विधायक सबनानी ने कॉपी किताबें, पेन, पौधे एवं फल का वितरण किया, उन्होंने इस अवसर पर स्कूली बच्चों को पर्यावरण का महत्व समझाते हुए कहा कि वृक्ष हमारे मित्र हैं और हम अपने पूरे जीवन काल में वृक्षों से अनेकों प्रकार के लाभ लेते हैं शुद्ध हवा के लिए भी हम वृक्षों पर ही निर्भर कर देने करते हैं, इसलिए हमें अपने हर शुभ अवसर पर पोधारौपण करना चाहिए।\


आप सभी नन्हे-मुन्ने बच्चे भी पौधों के सामान्य हैं, जिस प्रकार आपके मां-बाप और स्कूल में शिक्षक आपका ध्यान रखते हैं ठीक उसी प्रकार नन्हें पौधों को भी उचित देखभाल की जरूरत होती है जो भविष्य में बड़े वृक्ष बनाकर सभी को फल-फूल और अनेकों प्रकार का लाभ देते हैं। आप सब बच्चे भारत के भविष्य हैं और आपकी उचित शिक्षा के लिए ही सरकार ने अनेकों योजना बनाई है जिससे आपकी शिक्षा सुगम और सरल हो सके। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया स्कूल की प्राचार्य उषा भदौरिया कीर्ति जादौन जे एन चतुर्वेदी नेहा मिश्रा मंजू श्रोतिय रामानुज सोनी विभा अरसे सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दिनेश पांडे हंसराज अनिल राठौड़ विनोद माझी धर्मेंद्र शाह एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

#विधायक_सबनानी #कस्तूरबा_स्कूल #पौधारोपण #सामग्री_वितरण #सेवा_पखवाड़ा #भोपाल