कोरबा कोरबा जिलान्तर्गत प्रार्थी शिव कुमार यादव निवासी चाकामार के द्वारा दिनांक 07-12-2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि इसके पिता छेदी लाल यादव ग्राम चाकामार जो गाय बैल का चरवाहा का काम करता है कि दिनांक 6-12-2021 को सुबह 7:00 बजे ग्राम चाकामार बैल को लेकर चराने के लिए गेलहा चुआ जंगल गया था।
रात्रि तक घर वापस नहीं आने पर खोजबीन किया गया नहीं मिलने पर फिर खोजबीन की गयी तब दिनांक 07-12-2021 को 6:00 बजे इनके पिता छेदीलाल की लाश साधिन बाई के खेत में मिली। जिनकी रिपोर्ट पर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर मृतक के शव पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव का परीक्षण कराया गया जिसमें डॉक्टर ने मृतक की मृत्यु होमीसाइडल होना बताने पर धारा 302 201 भादवि का अपराध अज्ञात आरोपी के विरुद्ध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी रजगामार सुरेश कुमार जोगी के द्वारा बारीकी से विवेचना किया गया तो विवेचना के दौरान मुखबीर एवं गवाह के द्वारा बताया गया कि आरोपी बीरबल और मृतक के मध्य गाली-गलौज मारपीट की घटना हुई थी। आरोपी बीरबल को तलब कर पूछताछ करने पर मृतक द्वारा शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था नहीं देने पर गंदी-गंदी गाली दे रहा था जिसे पत्थर से सिर पर मारा जिससे मृतक की मृत्यु हो गई और लाश को अपने लड़का सूरज के साथ उठाकर साधिन बाई के खेत में रख देना पाया गया है, प्रकरण में घटना में प्रयुक्त पत्थर जप्त किया गया है। आरोपी गण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी रजगामार सुरेश कुमार जोगी, प्रधान आरक्षक योगेश रात्रे, छोड़ो राम खुटिया, आरक्षक सूरज दिव्य, संजय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।