सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: राष्ट्रीय फ़ैशन प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल में स्वच्छतापखवाड़ा 2023विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 के अंतर्गत स्वच्छता अपशिष्ट प्रबंधन (खाद इत्यादि द्वारा), जल-संरक्षणजागरूकता एवं स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं पर एक कार्यशाला-सह-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में इम्तियाज़ अली, प्रोजेक्ट डाइरेक्टर-सार्थक संस्था , प्लास्टिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना, भोपाल को आमंत्रित किया गया।
स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति सक्रिय योगदान के रूप में अखिल सहाय, संयुक्त निदेशक महोदय ने अतिथि वक्ता को सम्मान-स्वरूप तुलसी का पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इस कार्यशालामें अतिथि वक्ता ने स्वच्छता से जुड़े विभिन्नपहलुओं जैसे ई-वेस्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, प्लास्टिक कचरे का पुनर्चक्रण, खाद्य कचरा निपटान, पराली से कोयला बनाना, hanging pit compost, drum composting, इत्यादि विषयों पर व्याख्यान दिया। यह कार्यशाला निफ्ट भोपाल के अधिकारी,संकायगण, कर्मचारीगण व विद्यार्थियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।