सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के पैरामेडिकल साइंसेज विभाग द्वारा छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से मंडीदीप स्थित इंडिया वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। यह शैक्षणिक भ्रमण एजीयू के डीन सी. पी. मिश्रा तथा पैरामेडिकल साइंसेज विभागाध्यक्ष अविनाश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन विभाग की फैकल्टी पूजा नागोत्रा, वंदना सेन, यशोदा साहू, विवेका गौतम एवं राज लोवंशी द्वारा किया गया। इस औद्योगिक भ्रमण में पैरामेडिकल विभाग के लगभग 40 छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों को बायोमेडिकल कचरे के संग्रह, परिवहन, पृथक्करण, उपचार एवं सुरक्षित निपटान की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे उन्हें अपने पाठ्यक्रम से संबंधित व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

कंपनी के अधिकारी संजय ने छात्रों को बायोमेडिकल कचरे के वर्गीकरण, कलर-कोडिंग प्रणाली तथा आधुनिक तकनीकों जैसे श्रेडिंग, ऑटोक्लेविंग और इन्सिनरेशन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी समझाया कि बायोमेडिकल कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह कार्य बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2016 तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के अंतर्गत निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाता है। यह औद्योगिक भ्रमण छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी साबित हुआ। इससे उन्हें वास्तविक कार्यस्थल पर बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रियाओं को समझने का अवसर मिला तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में नियमों के पालन और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के महत्व की भी गहन जानकारी प्राप्त हुई।

#रबीन्द्रनाथ_टैगोर_विश्वविद्यालय #पैरामेडिकल #प्लांट_भ्रमण #बायोमेडिकल #शिक्षा #औद्योगिक_यात्रा #स्वास्थ्य #इंडिया