सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बैरसिया में संचालित विभिन्न सोनोग्राफी सेंटर्स पर सीएमएचओ टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गर्भधारण पूर्व और प्रसूति पूर्व निदान तकनीकी (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम के तहत निर्धारित अनुमतियों और दस्तावेजों की जांच की गई। सीएमएचओ भोपाल द्वारा गठित पीसीपीएनडीटी टीम ने शासकीय सिविल अस्पताल बैरसिया, बैरसिया जनरल हॉस्पिटल, ओम डायग्नोस्टिक सेंटर, न्यू बैरसिया जनरल हॉस्पिटल, महाकाल सोनोग्राफी सेंटर का निरीक्षण किया, जिसमें फॉर्म एफ, एएनसी रजिस्टर, चिकित्सकों की उपस्थिति, पीसीपीएनडीटी एक्ट हैंड बुक की उपलब्धता, दिशानिर्देशों, रेट लिस्ट, आईईसी सामग्री प्रदर्शन की जांच की। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा एक्ट के प्रावधानों के निरंतर अनुपालन के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ भोपाल एवं समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एक्ट ने बताया कि एक्ट के अनुपालन के लिए समय समय पर सोनोग्राफी केंद्रों का निरीक्षण किया जाता है। सिविल अस्पताल बैरसिया में उपलब्ध नि:शुल्क सोनोग्राफी सेवाओं की जानकारी अस्पताल के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने के निर्देश अस्पताल प्रबन्धन को दिए गये हैं।

 

#पीसीपीएनडीटी #बैरसिया #स्वास्थ्य #निरीक्षण #लिंग_चयन #कानून #Medical #Awareness