आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय स्टार्टअप प्योर ईवी ने गुरुवार को नई ईप्लूटो 7G मैक्स को लॉन्च की है। कंपनी ने मैक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर में एंटी-थेफ्ट प्रोविजन के साथ स्मार्ट लॉक जैसे एडवांस्ड फीचर दिए हैं। कंपनी का दावा है कि ईवी एक बार फुल चार्ज करने पर 201 किलोमीटर की रेंज देती है।

प्योर ईवी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹114,999 रखी है। राज्य स्तरीय सब्सिडी और RTO फीस के आधार पर ऑन-रोड कीमत सभी राज्यों में अलग-अलग होगी। कंपनी के अनुसार, इस विंटेज-इन्सपायर्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग अब देश भर में अवेलेबल है, इसकी डिलीवरी अपकमिंग फेस्टिव सीजन में शुरू कर दी जाएगी।