सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय योग को पहचान दिलाई है. उनके ही प्रयासों से प्रति वर्ष पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जाता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश में निरंतर योग को आगे बढ़ा रहे हैं. विद्यालयों में योग को पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा बनाया जा रहा है। प्रतिदिन योग करें, व्यायाम करें और प्रसन्न रहें।

विधायक भोपाल दक्षिण-पश्चिम भगवान दास सबनानी ने यह विचारअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आकृति गार्डन कम्युनिटी हॉल में आयोजित नि:शुल्क योग एवं प्राणायाम शिविर में व्यक्त किए। योग एवं प्राणायाम योगाचार्य टी एस बावल, योगी रविन्द्र वेले और निलेश ने कराया। बड़ी संख्या में
रहवासियों ने योग एवं प्राणायाम किया।
योगाचार्य बावल ने कहा कि योग तन और मन को स्वस्थ रखता है। रोज प्रातः योग करने से पूरे दिन शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। योग रोग से दूर रखता है, मन में प्रसन्नता लाता है और व्यक्ति की आध्यात्मिक उन्नति होती है। योग एवं प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का नियमित हिस्सा बनाएं।
कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज मित्तल ने किया। आभार कमल गर्ग ने माना। संयोजन राधा मित्तल ने किया। इस अवसर पर मुकेश दहाड़े, अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के महामंत्री, ओमप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष शशी गुप्ता, श्याम सिंह, ममता सिंघल, विकास शर्मा, हेमलता गुप्ता, रमा शर्मा, कौशल्या रजक, लक्ष्मी राय, रंजना आदि उपस्थित थे।
#प्रधानमंत्रीमोदी #योगकीवैश्विकपहचान #विधायकसबनानी #अंतरराष्ट्रीययोगदिवस #योगप्रचार