आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : घोड़े पर बैठकर फूड डिलीवरी करते हुए एक जोमैटो (Zomato) डिलीवरी बॉय का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के अलग-अलग हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियों को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। कोई इस शख्स की तारीफ कर रहा है, तो कोई कह रहा है की डिलीवरी छोड़कर आपको तो हॉर्स राइडिंग शुरू कर देनी चाहिए।

दरअसल, ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के चलते देश में कई जगह पेट्रोल-डीजल की शोर्टेज हो गई। इस कारण फ्यूल पंपों लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिलीं। इस हड़ताल के चलते आम लोगों और फूड डिलीवरी करने वालों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि हिट एंड रन कानून को वापिस लेने के बाद ट्रक चालक वापस काम पर लौट आए हैं।

तीन घंटे लाइन में लगने के बाद नहीं मिला पेट्रोल

वीडियो में जोमैटी की लाल टीशर्ट पहने हाथ में फूड पैकेज थामे डिलीवरी बॉय भूरे रंग के घोड़े पर सवार है। भीड़-भाड़ वाली सड़क पर सभी उसे हैरत से देख रहे हैं। इस एक राहगीर ने फूड डिलीवरी बॉय से इसका कारण पूछा, तो उसने जवाब दिया कि 3 घंटे से अधिक समय तक कतार में इंतजार करने के बावजूद उसे पेट्रोल नहीं मिला। इसलिए, अपनी गाड़ी को छोड़कर घोड़े पर चलने का फैसला किया।

वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि हैदराबाद में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों के चलते पेट्रोल की भारी कमी देखने को मिली। Arbaaz the great ने पोस्ट में लिखा कि हैदराबाद में पंप के बंद होने से परेशान जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय घोड़े पर बैठकर पैकेज डिलीवर करने पहुंचा। चंचलगुड़ा में ये नजारा देखने को मिला।