सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (7 जनवरी) को करीब 300 अंकों की तेजी आने के बाद अब गिरावट है। सेंसेक्स करीब 150 अंक गिरकर 72,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी मामूली गिरावट है, ये 21,900 के करीब है।

पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मीटिंग की खबरों के बाद आज पेटीएम के शेयर में 10% की तेजी है। ये 496.25 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसमें अपर सर्किट लगा है। पेटीएम के शेयर में तेजी का यह लगातार दूसरा दिन है।

आज ओपन हुए 3 IPO

आज से 3 IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ओपन हो गए हैं। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (JSFB), राशि पेरिफेरल्स लिमिटेड और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक अपना IPO लेकर आई हैं। रिटेल निवेशक इन तीनों IPO में 9 फरवरी तक बिडिंग कर सकते हैं। तीनों कंपनी के शेयर 14 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 6 जनवरी को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 454 अंक की बढ़त के साथ 72,186 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 157 अंक की तेजी रही, ये 21,929 के स्तर पर बंद हुआ था।