सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पद्म अवार्ड प्राप्त शहर की प्रख्यात विभूतियाँ माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि में जारी पौधरोपण अभियान में शामिल हुईं। पद्मश्री कपिल तिवारी, पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर, पद्मश्री हरचंदनसिंह भट्टी, पद्मश्री भूरीबाई और पद्मश्री दुर्गाबाई व्याम ने परिसर में पौधे लगाए।

पद्मश्री रमेशचंद्र शाह और पद्मश्री भज्जी श्याम की ओर से प्रसिद्ध सिरेमिक आर्टिस्ट देवीलाल पाटीदार ने पौधे रोपे। कुलगुरू विजय मनोहर तिवारी ने पहली बार एक साथ परिसर में आईं पद्म विभूतियों का स्वागत किया। विवि में 1111 पौधे रोपने की मुहिम जारी है, जो हरियाली तीज तक चलेगी।
#पद्मविभूति #एमसीयू #पर्यावरणसंरक्षण #वृक्षारोपण #हरितभारत #भोपालसमाचार