सीएनएन सेंट्रल t :न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संभागीय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग, भोपाल संभाग, भोपाल एवं ओरिएंटल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल के डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (एआईएमएल) द्वारा बालिका सुरक्षा एवं सायबर क्राइम अवेयरनेस विषय पर कार्यशाला का आयोजन ओरिएंटल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल में किया। कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों को वरुण कपूर,आईपीएस, डायरेक्टर जनरल जेल, मध्यप्रदेश पुलिस, भोपाल द्वारा वर्तमान समय के दृष्टिगत सायबर क्राइम अवेयरनेस पर व्याख्यान प्रदान किया गया। कपूर ने अत्यंत रोचक एवं संवादात्मक शैली में विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से सहभागी बनाते हुए सायबर अपराधों के प्रकार,उनसे बचाव के उपाय तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्क और जागरूक रहने का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर संयुक्त संचालक नकी जहाँ कुरैशी, महिला एवं बाल विकास विभाग,भोपाल संभाग, परियोजना अधिकारी मृदुल मालवीय, धर्मेन्द्र अग्रवाल एवं अर्चना बाजपेई सहित विभाग के समस्त सुपरवाइजर उपस्थित रहे। साथ ही गौरव ठकराल, ऑनरेटल चांसलर, ओरिएंटल यूनिवर्सिटी एवं वाइस चेयरमैन, ओरिएंटल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट तथा राजेश के. शुक्ला, डायरेक्टर, ओरिएंटल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिन विद्यार्थियों ने कपूर के प्रश्नों के सही उत्तर दिए, उनमें अर्जिता, तन्वी एवं विभांश को उनके द्वारा गोल्डन बैज एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यशाला विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।
#ओरिएंटलइंस्टीट्यूट #बालिकासुरक्षा #साइबरजागरूकता #साइबरसुरक्षा #भोपाल #ऑनलाइनसुरक्षा #डिजिटलसुरक्षा #छात्रकार्यक्रम