आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: टेक कंपनी ओप्पो ने आज (22 दिसंबर) भारत में नया लो बजट स्मार्टफोन ओप्पो A59 5G लॉन्च कर दिया है। स्टाइलिश लुक वाले इस मोबाइल में 6.56 इंच FHD+ डिस्प्ले और 13MP कैमरे के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

बजट फ्रेंडली फोन के डिजाइन की बात करें तो इसका स्लिम बॉडी डिजाइन हाथ में आरामदायक लगता है, जिससे फोन को एक प्रीमियम लुक मिलता है। ये स्मार्टफोन ओप्पो A58 की जगह लेगा, जिसे नवंबर

ओप्पो A59 5G : प्राइस और अवेलेबलिटी

कंपनी ने इसे दो मेमोरी वैरिएंट में पेश किया है। इसके बेस मॉडल 4GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपए है। वहीं, फोन के बड़े वैरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपए है। इस ओपो मोबाइल में सिल्क गोल्ड और स्टार ब्लैक कलर ऑप्शन मिलेंगे।

बायर्स फोन को 25 दिसंबर, 2023 से ई-कॉमर्स वेबसाइट्स, ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीद सकेंगे। ओप्पो फोन पर न्यू ईयर ऑफर दे रही है। इसमें सिलेक्टेड बैंक के कार्ड पर 10% या 1500 रुपए तक का कैशबैक, 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई और 0 डाउनपेमेंट शामिल हैं।