आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: टेक कंपनी वनप्लस 6 अक्टूबर को भारत में ‘वनप्लस पैड गो’ टैबलेट लॉन्च करेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह 5 महीने पहले लॉन्च हुए ‘वनप्लस पैड’ का सस्ता वैरिएंट होगा, जिसकी शुरुआती कीमत ₹25,999 हो सकती है।

कंपनी ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट पर वनप्लस पैड गो को टीज करते हुए लॉन्च डेट की जानकारी दी है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि वनप्लस पैड गो में 2.4K रेजोल्युशन वाली 11.35 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।

इसके अलावा वनप्लस ने टैबलेट के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में इसके बारे में लॉन्चिंग से पहले ही जानकारी सामने आ चुकी है। आइए इन्ही रिपोर्ट के अनुसार एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

वनप्लस पैड गो : एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर : परफॉर्मेंस के लिए वनप्लस पैड गो में कंपनी मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर दे सकती है। जबकि वनप्लस पैड में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा : सेल्फी और वीडियो-कॉलिंग के लिए नए टैबलेट के फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलेगा। जबकि में भी LED फ्लैश के साथ 8MP का रियर कैमरा मिलेगा। पहले लॉन्च हुए वनप्लस पैड में 8MP का फ्रंट कैमरा और 13MP का रियर कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग : पावर बैकअप के लिए पैड गो में USB 2.0 टाइप- C पोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। जबकि, वनप्लस पैड में 9,510mAh की बैटरी मिलती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन : कनेक्टिविटी में कंपनी किसी भी प्रकार की कटौती नहीं करेगी। इसके साथ ही वनप्लस पैड गो 4G LTE और वाई-फाई दोनों ऑप्शन में आएगा।

कंपनी के वेबसाइट के साथ अमेजन-फ्लिपकार्ट में मिलेगा वनप्लस पैड गो

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वनप्लस पैड गो को बायर्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकेंगे।