सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कइंटीग्रेटेड ट्रेडन्यूज़ भोपाल : एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट यानी ED ने पंजाब और सिंध बैंक के उस पूर्व अधिकारी की संपत्ति कुर्क कर ली है, जिन्होंने ऑनलाइन गेम खेलने के लिए कस्टमर्स की ₹52 करोड़ से ज्यादा की फिक्स डिपॉजिट (FD) तोड़ दी थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज होने के बाद पूर्व बैंक अधिकारी बेदांशु शेखर मिश्रा पर जब्ती की कार्रवाई की है।

ED ने बताया कि आरोपी बैंक कर्मचारी की ₹2.56 करोड़ की अचल संपत्ति और फिक्स डिपॉजिट जब्त की है। धोखाधड़ी का यह मामला 2021-22 का है, जो सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की ओर से दर्ज की गई FIR पर बेस्ड है।