सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश अनुसार 09 से 14 नवंबर तक मध्य प्रदेश राज्य में न्याय उत्सव: विधिक सेवा सप्ताह 2025 मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष  मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सुनीत अग्रवाल सचिव न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं समस्त लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा केंद्रीय कारागार भोपाल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान सचिव एवं अन्य द्वारा पुरुष एवं महिला खंड के प्रत्येक बैरेक में जाकर बंदियों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उन्हें कानूनी अधिकारों, यूटीआरसी, नि:शुल्क विधिक सहायता लीगल एड डिफेंस काउंसिल स्कीम के बारे में अवगत कराया गया।
शिविर के दौरान बंदियों को गरीब बंदी सहायता योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

#न्यायउत्सव2025 #विधिकजागरूकता #कानूनीअधिकार #विधिशिविर #न्यायविभाग #