सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को विधिक रूप से साक्षर करने के उद्देश्य से मनोज श्रीवास्तव, प्रधान जिला एवं सत्र की मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल द्वारा एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से ग्राम मेंडोरा,भोपाल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
सुनीत अग्रवाल न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल द्वारा उद्बोधन में ग्रामीणजन एवं विधि छात्रों एवं शिविर में उपस्थित विद्यालयीन छात्र को मुफ्त विधिक सहायता, विधिक सेवा प्राधिकरण, विधिक सेवा समिति, एलएडीसी स्कीम, लीगल एड क्लीनिक एवं लीगल ए क्लीनिक के संचालन में विधि छात्रों की भूमिका, बालकों के अधिकार, पोक्सो अधिनियम गुड टच बेड टच, नालसा टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी गई।

प्रो. मुकेश साहू डीन एंड डायरेक्टर, स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डी ने नि:शुल्क कानूनी सलाह, दस्तावेज़ीकरण और वकील की सुविधा के बारे में जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में कैप्टन पीयूष नेमा एनएनसी, ग्राम सरपंच मीरा सुरेश सिंह तोमर, ग्राम सचिव, विधि महाविद्यालय के शिक्षक दुर्गेन्द्र सिंह राजपूत, योगिनी उपाध्याय, ऋचा सिंह एवं रजत ऊमरे, महाविद्यालय, विद्यालय छात्र-छात्र एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#भारत #ताज़ाखबर #आजकीखबर #शिक्षासमाचार #नईअपडेट #जनजागरूकता #समाजसेवा