सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया जिसमे परिसर के प्रभारी निदेशक सुबोध शर्मा , सह निदेशक श्रीगोविन्द पाण्डेय, अनुभाग अधिकारी मनीष लोहनी उपस्थित रहे ,माता सरस्वती की प्रतिमा के पास दीप प्रज्ज्वलन करने के पश्चात अतिथियों का स्वागत एनएसएस बैज एवम तिलक लगाकर स्वयं सेवक योगेंद्र भार्गव एवम रामानंद पाण्डेय ने किया, स्वयंसेवक में शोध छात्र अंकुर पाण्डेय,पुष्कर तिवारी, शिक्षा आचार्य के छात्र योगेंद्र भार्गव,आशुतोष मिश्रा, गौरी भवानी ने एनएसएस में अपने द्वारा किए गए कार्य एवं उपलब्धियों के अनुभव साझा किए,इसके पश्चात अनुभाग अधिकारी मनीष लोहनी ने एनएसएस को समाज सेवा से शिक्षा विषय पर अपना उद्बोधन दिया, सह निदेशक श्रीगोविन्द पाण्डेय ने छात्रों को हर सप्ताह 1 घंटा सेवा कार्य करने पर बल दिया एवम कार्यक्रम के अध्यक्ष परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो.सुबोध शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी अध्ययन के साथ इस तरह की गतिविधियों से जुड़कर समाज से जुड़ उनकी समस्याओं के समाधान का हल ढूंढ सकते हैं एवम जिस समाज में वे रहते हैं |

उसके माध्यम से भी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं एवम मानवता की सेवा कर सकते हैं । इसी कड़ी में निदेशक क्रीड़ा डॉ.विवेक कुमार सिंह, डॉ.महिमा तिवारी, करुणेश ने भी अपना उद्बोधन दिया एवम एनएसएस में परिसर की उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दीं ,इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की शपथ,दिलाई गई साथ ही परिसर में श्रामदान किया गया। छात्र छात्राओं के लिए स्वच्छता एवं रक्तदान विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे 15 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राकेश वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में परिसर के संगीता गुनदेचा, वामदेव मिश्रा, सुमित सक्सेना, आशीष श्री पचौरी,श्रीदिलीप कुमार, आशु,अमित सैनी, रोहित पचौरी , अजीत सिंह, रक्षेंद्र,श्री सौरभ नायक, अरविंद वर्मा, रामेंद्ररंजन कर्ण श्री नीरज पाठक, अवनीश उपाध्याय, स्वयंसेवक रत्नेश दुबे,पंकजकुमार,श्यामदेव मिश्र दीपिका कौशल,जयंत भट्ट,निखिल तिवारी, जैनेंद्र मिश्रा, राजू कुमार, बिक्रम कुमार, मनीष पिढिया,आकाश सरकार,विनय कुमार,भाग्यलक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
#एनएसएसदिवस #स्वच्छता_शपथ #श्रमदान #नारा_लेखन #StudentActivities #SocialService