सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एनआईटीटीटीआर भोपाल में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग एवं ध्यान विषय पर विशेष सत्रों का आयोजन किया गया। इन सत्रों का नेतृत्व प्रसिद्ध योग एवं ध्यान प्रशिक्षक एस. के. राजीव नायर ने किया. तीन सत्रों में संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, प्रशिक्षुओं एवं उनके परिवारजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण नायर का प्रेरणादायक व्याख्यान रहा, जिसका विषय
“योग एवं ध्यान के माध्यम से मानव हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का नवोत्थान” था। इस अवसर पर एनआईटीटीटीआर के निदेशक सी. सी. त्रिपाठी ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला रहा, बल्कि भारतीय परंपरागत ज्ञान प्रणाली को भी सशक्त रूप से सामने लाया। एनआईटीटीटीआर भोपाल भविष्य में भी ऐसी पहल कर भारतीय जीवन मूल्यों एवं सतत् स्वास्थ्य प्रणाली को प्रोत्साहित करता रहेगा।

#अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस #एनआईटीटीटीआर_भोपाल #योग_सत्र #ध्यान_सत्र #योग_का_महत्व #स्वास्थ्य_जागरूकता