आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: निसान इंडिया मोटर्स ने आज यानी 10 अक्टूबर को अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर SUV मैग्नाइट का AMT एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे ईजी-शिफ्ट (EZ-Shift) नाम दिया है।

मैग्नाइट ईजी-शिफ्ट को चार वैरिएंट XE, XL, XV और XV में पेश किया गया है और सभी वैरिएंट में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (AMT) दिया है।

ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ भारत की सबसे सस्ती SUV ​​​​​​​

SUV की शुरुआती कीमत 6.5 लाख रुपए है। निसान का दावा है कि मैग्नाइट ईजी-शिफ्ट ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (AMT) के साथ भारत में सब-4 मीटर SUV सेगमेंट की सबसे सस्ती कार है। इंडियन मार्केट में इसका मुकाबला टाटा पंच और मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स से है।

मैग्नाइट ईजी-शिफ्ट​​​​​​​ : परफॉर्मेंस

मैग्नाइट ईजी-शिफ्ट में 1.0-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 71 BHP की पावर और 96 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड ऑटोमेटिक मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ट्यून किया गया है। कार के साथ ऑटोमेटिक और मैन्युअल ड्राइविंग मोड मिलता है।

इसमें एंटी-स्टॉल और किक-डाउन के साथ-साथ क्रीप फंक्शन की सुविधा है जो आपको एक्सीलरेट किए बिना ब्रेक पेडल प्रैस करके कम स्पीड पर कार चलाने की सुविधा देता है। यह फीचर सभी वैरिएंट में स्टैंडर्ड रूप से हिल स्टार्ट असिस्ट के साथ व्हीकल डायनेमिक कंट्रोल के साथ आता है। ईजी-शिफ्ट का ARAI-प्रमाणित माइलेज 19.70 kmpl है, जबकि मैनुअल एडिशन का माइलेज 19.35 kmpl है।