सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट), भोपाल में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”थीम पर आधारित दो दिवसीय कार्यक्रम में व्याख्यान, योगाभ्यास एवं जागरूकता गतिविधियाँ संपन्न हुईं।
पहले दिन योगाचार्य महेश अग्रवाल ने योग के वास्तविक स्वरूप और जीवन में उसके उपयोग पर मार्गदर्शन दिया, वहीं सुनीता जैन ने “मानसिक तनाव में योग की भूमिका” पर विचार साझा किए।

दूसरे दिन आयोजित योग कार्निवाल में योग प्रशिक्षक प्रवीण कुमार ने निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष अग्रवाल, संयुक्त निदेशक अखिल सहाय, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों द्वारा वृक्षारोपण कर योग दिवस का पर्यावरण-संवेदनशील समापन किया गया, जो “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की भावना को सार्थक रूप से दर्शाता है।
#निफ्टभोपाल #योगदिवस2025 #अंतरराष्ट्रीययोगदिवस #योगाभ्यास #स्वास्थ्यऔरयोग #एनआईएफटीकार्यक्रम