सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कइंटीग्रेटेड ट्रेडन्यूज़ भोपाल: पावर प्रोड्यूसर नेशनल हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) में सरकार अपनी 3.5% स्टेक बेचेगी। सरकार इन शेयरों को ₹66 प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर बेचकर करीब ₹2300 करोड़ जुटाएगी। इस बात की जानकारी डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) सेक्रेटरी तुहिन कांता पांडे ने दी है।

यह ऑफर दो दिनों तक खुला रहेगा। रिटेल और नॉन रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए खुला रहेगा। पहले दिन यानी आज (18 जनवरी) को केवल नॉन-रिटेल इन्वेस्टर्स शेयरों की बोली लगा सकते हैं। वहीं, 19 जनवरी को रिटेल निवेशकों के साथ ऐसे नॉन रिटेल निवेशक भी बोली लगा सकते हैं जिन्हें पहले दिन शेयर अलॉट नहीं हुए हैं।

इस OFS का 25% हिस्सा म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस कंपनियों के लिए और 10% हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व है। कुल 35,15,76,218 शेयर्स ऑफर किए गए हैं। शेयरों का फ्लोर प्राइस बुधवार को NHPC के शेयरों की क्लोजिंग प्राइस से करीब 10% डिस्काउंट पर है।

पांडे ने बुधवार को सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर लिखा, ‘NHPC में नॉन-रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए ऑफर फॉर सेल 18 जनवरी से शुरू होगी। रिटेल निवेशक 19 जनवरी को इसके लिए बोली लगा सकेंगे।

NHPC ने एक साल में 74.20% का दिया है रिटर्न

कल यानी बुधवार को NHPC का शेयर 1.24% की बढ़ोतरी के साथ ₹73.25 पर बंद हुआ। इसके शेयरों ने पिछले एक महीने में 11.49%, 6 महीनों में 60.46% और एक साल में 74.20% का रिटर्न दिया है। इस साल NHPC ने 10.73% का रिटर्न अब तक दिया है।

NHPC में सरकार की 71% हिस्सेदारी

मौजूदा वित्त वर्ष के तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक NHPC में सरकार की 71% हिस्सेदारी है।

OFS में सार्वजनिक कंपनियों के प्रमोटर शेयर बेचकर अपनी हिस्सेदारी कम करते हैं। बोली लगाकर इन शेयरों को बेचा जाता है। OFS मैकेनिज्म को सेबी ने साल 2012 में पेश किया था। ये मैकेनिज्म केवल मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 200 कंपनियों के लिए ही अवेलेबल है।