सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: खारुन नदी पर बनेगा नया फोरलेन पुल, यातायात सुधारने 163.33 करोड़ की योजना

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियाँ: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में टाटीबंध से नेहरू नगर चौक तक यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए खारुन नदी पर नया फोरलेन पुल बनाने की योजना तैयार की गई है। इस परियोजना पर करीब 163.33 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद परियोजना के अगले चरण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। योजना में केवल नया पुल ही नहीं, बल्कि मार्ग के अन्य हिस्सों में भी सुधार के प्रस्ताव शामिल हैं। खारुन नदी पर करीब 200 मीटर लंबा और लगभग 9.50 मीटर चौड़ा नया फोरलेन पुल बनाया जाना प्रस्तावित है। इस निर्माण पर लगभग 54 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

इसके अलावा टाटीबंध से नेहरू नगर के बीच करीब 18 किलोमीटर तक मुख्य मार्ग और सर्विस लेन के बीच आरसीसी क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। सर्विस लेन की चौड़ाई तीन मीटर से बढ़ाकर छह मीटर करने की योजना है। चंदनीडीह क्षेत्र में लगभग 600 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है।

इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर भारी वाहनों का दबाव और प्रमुख चौराहों पर जाम के कारण रायपुर-दुर्ग के बीच सफर करने वालों को परेशानी होती है। प्रस्तावित कार्य पूरे होने पर यातायात का दबाव कम करने, यात्रा का समय घटाने और सड़क सुरक्षा बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। फिलहाल परियोजना केंद्र सरकार की मंजूरी की प्रतीक्षा में है।


Hashtags: #ChhattisgarhState #Bhopal #खारुन #नदी #बनेगा #नया #फोरलेन #पुल #यातायात #खारुननदीपरबनेगा