सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एलएनसीटी विश्वविद्यालय को प्रथम सीनियर राष्ट्रीय शूटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 (पुरुषों, महिलाओं और मिश्रित) का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। शूटबॉल इंडिया (पंजीकृत) के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से पुरुष, महिला एवं मिश्रित वर्ग की टीमों ने सहभागिता करेंगी प्रतियोगिता में 12 राज्यों दिल्ली महाराष्ट्र बिहार उत्तर प्रदेश राजस्थान मध्य प्रदेश वेस्ट बंगाल झारखंड कर्नाटक आदि के खिलाड़ी, कोच, मैनेजर एवं टीम प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ अवसर पर रवि सिंह, फाउंडर, शूटबॉल खेल एवं डायरेक्टर, शूटबॉल इंडिया विनय कुमार भाटी, फाउंडर, शूटबॉल खेल, नरेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष, पंकज कुमार जैन, स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी ग्रुप डॉ पी एस दारा एचओडी द्वारा किया गया

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा देशभर से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की गई। मैदान में उपस्थित खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शूटबॉल जैसे स्वदेशी खेल को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने और खिलाड़ियों को एक मजबूत मंच उपलब्ध कराने की दिशा में यह प्रतियोगिता एक महत्वपूर्ण कदम है। भोपाल की धरती और एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के प्रांगण से इस राष्ट्रीय आयोजन की शुरुआत शूटबॉल के विकास एवं विस्तार के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखी जा रही है। तीनों वर्गों में होगा रोमांचक मुकाबला प्रतियोगिता में पुरुषों का, महिलाओं का एवं मिश्रित तीनों वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, कौशल, ऊर्जा और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्देश्य देशभर के खिलाड़ियों को एक मंच पर लाना, शूटबॉल खेल को व्यापक स्तर तक पहुंचाना तथा स्वदेशी खेल को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है।

भोपाल से शुरू हुआ यह राष्ट्रीय खेल महोत्सव शूटबॉल के विकास और विस्तार की दिशा में एक नई शुरुआत और एक बड़े सपने के साकार होने की पहली मजबूत कदम-यात्रा का साक्षी बन रहा है। देशभर से आए खिलाड़ियों की भागीदारी ने इस आयोजन को राष्ट्रीय एकता, खेल भावना और स्वदेशी खेलों के प्रति समर्पण का प्रतीक बना दिया है। का पहला मैच पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र ओर दिल्ली के बीच दूधिया रोशनी में खेला जा रहा है हॉफ टाइम तक स्कोर 2-1 से दिल्ली के पक्ष में है |


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एलएनस #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #रथम #यनश