सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) नामीबिया के लिए UPI की तरह इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम डेवलप करने में मदद करेगा। NIPL ने इसके लिए बैंक ऑफ नामीबिया (BON) के साथ एक एग्रीमेंट में साइन किया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने आज यानी 2 मई को इसके बारे में जानकारी दी।
इस एग्रीमेंट का उद्देश्य अफ्रीकी देश में डिजिटल फाइनेंशियल सर्विस को बढ़ाना, रियल टाइम पर पर्सन-टू-पर्सन (P2P) और मर्चेंट पेमेंट ट्रांजेक्शन (P2M) को सपोर्ट करना है।
इंटरनेशनल मार्केट के लिए किसी केंद्रीय बैंक के साथ NPCI का पहला कोलेब्रेशन
NPCI ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा – अफ्रीकी देश में UPI जैसी रीयल-टाइम पेमेंट सिस्टम डेवलप करने में मदद करने के लिए बैंक ऑफ नामीबिया के साथ अपनी एग्रीमेंट की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं।
यह इंटरनेशनल मार्केट में UPI स्टैक को डिप्लॉय करने के लिए किसी केंद्रीय बैंक के साथ हमारा पहला कोलेब्रेशन है। हमें डिजिटल पब्लिक गुड पहल में योगदान करने पर गर्व है और हम मेड इन इंडिया टेक्नोलॉजी के साथ नामीबिया के नागरिकों की मदद करने के लिए उत्साहित हैं।
मार्च 2024 में UPI के जरिए देश में ₹19.78 लाख करोड़ का लेनदेन
मार्च 2024 में UPI के जरिए ट्रांजैक्शन का नया रिकॉर्ड बना था। उस महीने 1,344 करोड़ ट्रांजैक्शन के जरिए 19.78 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ था। इससे पहले फरवरी 2024 में UPI के जरिए 1,201 करोड़ लेनदेन हुए, जिसके जरिए 18.28 लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे। वहीं, पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में UPI के जरिए 199.95 लाख करोड़ का ट्रांजैक्शन हुआ था।
NPCI की अंतरराष्ट्रीय शाखा है NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड
NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI को डेवलप वाली कंपनी नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की अंतरराष्ट्रीय शाखा है। यह दूसरे देशों में UPI के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का काम करती है। भारत में UPI सबसे पॉपुलर डिजिटल पेमेंट ऑप्शन में से एक है।
UPI कैसे काम करता है?
UPI सर्विस के लिए आपको एक वर्चुअल पेमेंट एड्रेस तैयार करना होता है। इसके बाद इसे बैंक अकाउंट से लिंक करना होगा। इसके बाद आपका बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम या IFSC कोड आदि याद रखने की जरूरत नहीं होती। पेमेंट करने वाला बस आपके मोबाइल नंबर के हिसाब से पेमेंट रिक्वेस्ट प्रोसेस करता है।
अगर, आपके पास उसका UPI आईडी (ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर या आधार नंबर) है तो आप अपने स्मार्टफोन के जरिए आसानी से पैसा भेज सकते हैं। न सिर्फ पैसा बल्कि यूटिलिटी बिल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग, खरीदारी आदि के लिए नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड भी जरूरत नहीं होगी। ये सभी काम आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम से कर सकते हैं।