आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं लेकिन, मार्केट के उतार-चढ़ाव को देख कर किसी खास कंपनी में निवेश करने में संकोच कर रहें हैं, तो आपके लिए मल्टी कैप फंड एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यहां निवेश करने पर आपको एक बैलेंस तरीके से 3 मार्केट कैप (स्मॉल,मिड और लार्ज कैप) में इन्वेस्टमेंट का फायदा मिल सकता है।

मल्टी कैप फंड्स ने बीते 5 वर्षों में सालाना आधार पर औसतन 19.21%, तीन साल में 31.01% और 10 साल में 20.09% सालाना के हिसाब से रिटर्न दिया है। हालांकि यह मार्केट और आपके इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजी के अनुसार कम या ज्यादा भी हो सकता है। मल्टी कैप म्यूचुअल फंड में आप मिनिमम 100 रुपए से निवेश शुरू कर सकते हैं।

क्या है मल्टी कैप फंड?

मल्टी कैप फंड, डायवर्सिफाइड म्यूचुअल फंड होते हैं। यानी स्मॉल कैप, मिड कैप और लार्ज कैप का एक ‘पैकेज’ फंड। इसमें सिंगल फंड के जरिए आप एक साथ सभी साइज और सेक्टर की कंपनियों में इन्वेस्ट करते हैं। हाल में ये म्यूचुअल फंड स्कीम काफी पॉपुलर हुआ है।

क्या होती हैं स्मॉल कैप, मिड कैप और लार्ज कैप कंपनियां?

मार्केट कैपिटलाइजेशन यानी मार्केट वैल्यू के हिसाब के देश की सभी कंपनियों को 3 कैटेगरी में बांटा गया है। इनमें जिन कंपनियों का मार्केट कैप 20 हजार करोड़ रुपए या इससे ज्यादा होता है, उन्हें लार्ज कैप जिनकी वैल्यू 20 हजार करोड़ रुपए से कम लेकिन 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा होती है, उन्हें मिड कैप कंपनी कहा जाता है।

जबकि स्मॉल कैप कंपनियां वैसी कंपनियां है जिनकी वैल्यूएशन 5 हजार करोड़ से कम होती है।आमतौर पर मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 100 कंपनियां लार्ज कैप, 100-250 तक मिड कैप और इसके बाद की सभी कंपनियां स्मॉल कैप कंपनियां होती हैं।

कहां कितना इन्वेस्टमेंट?

मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI के नियमों के मुताबिक आपको मल्टी कैप में इन्वेस्टमेंट के लिए तीनों तरह की कंपनियों में कम से कम 25-25% जमा करना ही होता है।

बाकी बचे 25% फंड को आपका फंड मैनेजर मार्केट की स्थिति के मुताबिक इन्वेस्ट कर देता है। फंड मैनेजर इन्वेस्टमेंट एक्सपर्ट होता है, जिसका काम निवेश से जुड़े निर्णय लेना और इन्वेस्टमेंट करना होता है।

इसे एक उदाहरण से समझिए…

मान लीजिए आप मल्टी कैप फंड में 1000 रुपए इन्वेस्ट करने जा रहें हैं, तो आपको इसका 25% यानी 250 रुपए स्मॉल कैप में, 25% यानी 250 रुपए मिड कैप में और 25% यानी 250 रुपए लार्ज कैप में निवेश करना ही होता है।

बाकी बचे 25% फंड यानी 250 रुपए को आपका फंड मैनेजर अपनी समझ और मार्केट की स्थिति के मुताबिक इन तीनों में से किसी भी कैप की कंपनी में इन्वेस्ट कर सकता है या बॉन्ड या कैश के रूप में भी रख सकता है। इससे आपके प्रॉफिट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

कैसे करें इन्वेस्ट?

सबसे पहले आपको मल्टी कैप म्यूचुअल फंड देने वाली कंपनियों के वेबसाइट पर जाना होगा।

इसके बाद आपको म्यूचुअल फंड सेक्शन में जाकर, मल्टी कैप फंड का ऑपशन चुनन होगा।

‘इन्वेस्ट’ के ऑप्शन पर क्लिक करें, यहां आपको इन्वेस्ट करने वाली राशि और इन्वेस्टमेंट का मोड (SIP या लंपसम) सिलेक्ट करना होगा।

इसके बाद अपनी KYC डिटेल (जैसे पैन, आधार) देकर इन्वेस्टमेंट की प्रोसेस पूरी करें।

रिस्क के मामले में कैसा है मल्टी कैप म्यूचुअल फंड?

शॉर्ट टर्म यानी कम समय में मार्केट के उतार चढ़ाव के कारण आपका फंड रिस्क में हो सकता है। लेकिन लॉन्ग टर्म में मल्टी कैप से आपका रिटर्न बेहतर होता है।