सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :   शिक्षा के साथ संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देते हुए मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एमपीयू) ने आज पूरे उत्साह और जोश के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने एकजुट होकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन और वैश्विक संतुलन का संदेश दिया। इस वर्ष की थीम रही “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”,जो एमपीयू की शिक्षण नीति और पर्यावरणीय चेतना के मूल विचारों से मेल खाती है।

एमपीयू सिर्फ एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि एक मूल्य आधारित जीवनशैली का केंद्र है।

यह विश्वविद्यालय लगातार छात्रों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को प्राथमिकता देता है। एमपीयू में नियमित योग सत्र, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, पर्यावरणीय अभियान और नैतिक शिक्षा गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं — जो विद्यार्थियों को केवल डिग्री नहीं, बल्कि जीवन जीने की दिशा भी प्रदान करती हैं।

#मध्यांचल_प्रोफेशनल_यूनिवर्सिटी #योग_दिवस_2025 #अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस #स्वास्थ्य_और_योग #योग_अभ्यास #शिक्षा_संस्थान_योग