सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने मंगलवार को JSW वेंचर्स सिंगापुर को MG मोटर्स इंडिया में करीब 38% शेयर कैपिटल के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
इसके साथ ही डाबर इंडिया को चलाने वाले बर्मन फैमिली को भी CCI ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज में 5.27% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी है।
JSW वेंचर्स के अधिग्रहण मामले में CCI ने कहा कि इस सौदे में बायर यानी खरीदने वाला नई एंटिटी है, जो आज तक किसी भी एक्टिविटी में शामिल नहीं है। इसका मालिकाना हक पूरी तरह से JSW इंटरनेशनल ट्रेडकॉर्प के पास है।
वहीं, JSW जिस कंपनी में हिस्सेदारी खरीद रही है, उसका भारत में ऑटोमोबाइल ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग (OEM) बिजनेस है।
4 इंस्टीट्यूशन मिलकर रेलिगेयर एंटरप्राइजेज में खरीदेंगी 5.27% की हिस्सेदारी
रेलिगेयर एंटरप्राइजेज में 5.27% की हिस्सेदारी 4 इंस्टीट्यूशन- पूरन एसोसिएट्स, MB फिनमार्ट, VIC एंटरप्राइजेज और मिल्की इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग मिलकर खरीदेंगे। इन चारों इंस्टीट्यूशन्स को बर्मन फैमिली कंट्रोल करती है।
बर्मन फैमिली अपनी इन चारों कंपनियों के जरिए रेलिगेयर एंटरप्राइजेज में सबसे बड़ी शेयरहोल्डर है और 21% हिस्सेदारी रखती है।
रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के शेयर में 4.33% की तेजी
रेलिगेयर एंटरप्राइजेज में हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी के बाद इसके शेयर में 4.38% की तेजी देखने को मिल रही है। यह सुबह 10:20 बजे 226.55 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बर्मन-फैमिली ने REL चेयरमैन को मिले शेयर्स को बताया खैरात: ESOPs के जरिए मिले हैं 2.14 करोड़ शेयर, SEBI से जांच की मांग की
डाबर ग्रुप को चलाने वाली बर्मन फैमिली ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (REL) की चेयरमैन रश्मि सलूजा को मिले 2.14 करोड़ शेयर को अनुचित खैरात बताया है। सलूजा को ये शेयर एम्प्लॉइज स्टॉक ओनरशिप प्लान (ESOPs) के जरिए मिले थे। बर्मन फैमिली ने मार्केट रेगुलेटर SEBI से टेकओवर रेगुलेशन के हिसाब से जांच की मांग की है।