सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति भोपाल के तत्वावधान में आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह-2025” में सहभागिता कर, भोपाल (दक्षिण- पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया।


इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग के साथ-साथ, उनकी जिज्ञासाओं के समाधान के लिए विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा उनसे संवाद भी किया गया।


समारोह में भोपाल (दक्षिण- पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवान दास सबनानी, पद्मश्री हरचंदन सिंह भट्टी जी, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के कुलगुरू विजय मनोहर तिवारी, शैक्षणिक सलाहकार एवं मनोवैज्ञानिक कला मोहन एवं ख्यातिलब्ध चिकित्सक प्रिया भावे चित्तावर सहित विभिन्न शिक्षाविद्, विद्यार्थी, उनके अभिभावक एवं विविध क्षेत्र की प्रतिभाओं सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।

#भोपाल, #सम्मानसमारोह, #मेधावीयुवाओं, #विद्यार्थीसम्मान, #शिक्षाउत्सव, #प्रतिभासम्मान, #समारोह2025