सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : महात्मा गांधी जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण, मध्य क्षेत्रीय केंद्र भोपाल द्वारा “प्लॉगिंग फॉर क्लीनर एंड हेल्थियर भारत ” थीम के साथ प्रतिष्ठित लोअर लेक, भोपाल में मेगा प्लॉगिंग एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में लगभग 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता, फिटनेस और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
अभियान में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, फिट इंडिया इन्फ्लुएंसर भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी, कोच एवं प्रशिक्षक, एम.पी.एमेच्योर कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन, मध्य प्रदेश पुलिस, एसएसबी , पायोनियर बोट क्लब, भोपाल नगर निगम सहित बड़ी संख्या में फिटनेस एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक नागरिक शामिल हुए।
क्षेत्रीय निदेशक गौरव रावत ने प्लॉगिंग रैली को दिखाई हरी झंडीकार्यक्रम की शुरुआत फिट इंडिया इंफ्लुएंसर अनिता सोलंकी द्वारा प्रतिभागियों के लिए विशेष वार्म -अप एवं फिटनेस सेशन के साथ हुई। इसके पश्चात भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक गौरव रावत ने प्लॉगिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागियों ने प्लॉगिंग के माध्यम से लोअर लेक के मार्ग एवं तालाब में पड़े कचरे को एकत्रित करते हुए स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक गौरव रावत ने कहा: “स्वच्छ भारत प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और सामूहिक भागीदारी का संकल्प है। खेल और फिटनेस लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं, वहीं प्लॉगिंग जैसी गतिविधियां फिटनेस को स्वच्छता के सामाजिक दायित्व से जोड़ती हैं। लोअर लेक जैसे हमारे शहर के महत्वपूर्ण प्राकृतिक स्थल पर आयोजित यह अभियान फिटनेस के साथ-साथ सफाई को बढ़ावा देना महात्मा गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करना है। हमारा इस जगह को चुनने का उद्देश्य यह था कि बहुत सारे हमारे नेशनल एवं इंटरनेशनल एथलीट यहां ट्रेनिंग करते हैं। यहां इस जल को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है. इसके जरिए हम यह संदेश देना चाहते हैं कि लोग अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में आत्मसात करें स्वच्छता को चारों तरफ फैलाएं।”
मेगा प्लॉगिंग अभियान के माध्यम से प्रतिभागियों ने “फिटनेस के साथ स्वच्छता” और स्वच्छता से स्वास्थ्य की और का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम ने शारीरिक सक्रियता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता को एक साथ जोड़ते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में नागरिक भागीदारी की आवश्यकता को रेखांकित किया।
भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र भोपाल द्वारा आयोजित यह अभियान स्वच्छता, जनभागीदारी और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की कड़ी का हिस्सा रहा।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #अवसर #करण #लगभग