सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एमसीयू में वार्षिकोत्सव प्रतिभा-2026 का आयोजन उत्साहपूर्वक जारी है। आयोजन के अंतर्गत विभिन्न विधाओं में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिसर बिशनखेड़ी में मंचीय प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ, जिसमें एकल वाद्य, पाश्चात्य शैली के गायन और एकल नृत्य की प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। एकल वाद्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने वाद्य कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद पाश्चात्य शैली के एकल गायन में प्रतिभागियों ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया। यह प्रतियोगिता पूरी तरह सोलो परफॉर्मेंस पर आधारित रही, जिसमें प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और रचनात्मकता का परिचय दिया। कार्यक्रम की प्रमुख विधा एकल नृत्य रही, जिसमें विभिन्न शैलियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी अभिव्यक्ति और कलात्मकता को प्रस्तुत किया। नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया और प्रतिभागियों को भरपूर सराहना मिली

इससे पहले आयोजित प्रतियोगिताओं में एकल अभिनय और भारतीय शैली के गायन में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। अभिनय, गजल और अन्य गीतों की प्रस्तुतियों को निर्णायकों और दर्शकों ने खूब सराहा। साथ ही स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर आयोजित क्विज और निबंध प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। आगामी चरण में 23 मार्च को तात्कालिक भाषण, फोटोग्राफी, वाद-विवाद, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, कार्टून निर्माण, वेबसाइट डिजाइनिंग और रेडियो कार्यक्रम निर्माण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच प्रदान कर रहा है।
#MCU #प्रतिभा_आयोजन #विद्यार्थी #कला #सांस्कृतिक_कार्यक्रम #प्रतिभा #यूनिवर्सिटी #इंडिया