सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) में आयोजित वार्षिकोत्सव प्रतिभा-2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ जारी है। बिशनखेड़ी स्थित विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के एकल अभिनय और एकल गायन (भारतीय विधा) की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एकल अभिनय प्रतियोगिता में 28 प्रतिभागियों ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और समसामयिक विषयों पर अपनी अभिनय क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों के प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों और निर्णायकों को खूब प्रभावित किया और उन्हें जोरदार तालियां मिलीं। वहीं, एकल गायन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नॉन-फिल्मी गीतों, गजल और अन्य पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी। प्रतिभागियों की मधुर आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने सभी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने टीम बनाकर सक्रिय भागीदारी की और अपने ज्ञान एवं त्वरित निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विश्वविद्यालय में चल रहे प्रतिभा-2026 आयोजन के तहत आगामी 19 मार्च को एकल वाद्य, एकल गायन (पाश्चात्य) और एकल नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और मंच प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो रहा है, जहां वे अपने कौशल को प्रदर्शित कर नई पहचान बना रहे हैं।
#एमसीयू #प्रतिभा #छात्रकार्यक्रम #सांस्कृतिकआयोजन #युवा #शिक्षा #विश्वविद्यालय #टैलेंट #इवेंट #न्यूज