सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इस मौजूदा डिजिटल युग में जनसंपर्क का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर संस्थान को अपने लिए जनसंपर्क की आवश्यकता है। वक्त के साथ जनसंपर्क का क्षेत्र और इसकी कई प्रक्रियाएं भी बदलीं हैं। आज मॉर्डन पीआर सेक्टर में स्टोरी टेलिंग पर ज्यादा काम हो रहा है। क्लाइंट सर्विस और उनकी आकांक्षाओं की पूर्ति कैसे की जाए, ये बातें पीआर में बहुत मायने रखती हैं। आज इस क्षेत्र में बहुत सी नई संभावनाएं भी बन रही हैं। टियर-टू शहरों में पीआर सर्विसेज लिए खूब स्कोप बन रहा है। ऐसे में यह उन लोगों के लिए भी अच्छा फील्ड है जो अपना काम करना चाहते हैं। उक्त बातें राइट पीआर के सीईओ एवं संस्थापक हृदय गुप्ता ने छात्रों से कहीं। वे एमसीयू के विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित डिजिटल युग में मॉर्डन पीआर विषय पर आयोजित कार्यक्रम में संवाद कर रहे थे। गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनसंपर्क यूं तो बहुत साधारण सी प्रक्रिया है। लेकिन आज इसका महत्व बहुत बढ़ गया है। किसी भी उद्योग की सफलता में आज जनसंपर्क का बड़ा योगदान होता है। पीआर में सक्सेस स्टोरीज का बहुत उपयोग होता है। लेकिन मीडिया में इससे जुड़े कवरेज से विश्वसनीयता बढ़ती है। और विश्वसनीयता ही लोगों में संस्थानों की बेहतर छवि निर्माण का काम करती है। इसलिए पीआर में एथिकल प्रैक्टिस ही होती हैं। उन्होंने कहा कि पीआर इंडस्ट्री में काम करने के लिए विशेषज्ञ पत्रकारों और मीडिया पर्याप्त की जानकारी होनी चाहिए। गुप्ता ने बताया कि मीडिया कवरेज का प्रभाव बहुत प्रभावी होता है इसलिए पीआर के लोगों के मीडिया संपर्क भी बेहतर होने चाहिए। कार्यक्रम में हृदय गुप्ता ने क्लाइंट सर्विसिंग, क्राइसिस मैनेजमेंट और एंटरप्रन्योरशिप लेकर स्पेशलाइज्ड पीआर पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल और डेटा का वक्त है ऐसे में पीआर प्रोफेशनल्स को इन दोनों की अच्छी समझा होनी आवश्यक है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरू विजय मनोहर तिवारी ने कहा कि जनसंपर्क के क्षेत्र के लिए गुप्ता द्वारा बताई गई बातें बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये किसी भी एंटरप्रेन्योर के लिए बहुत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे पीआर के टूल हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम देते हैं। इस अवसर पर विषय की भूमिका में विभागाध्यक्ष पवित्र श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग के विद्यार्थी पीआर सेक्टर की एंटरप्रन्योरशिप में अच्छी रूचि रखते हैं। उन्होंने हृदय गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को डिजिटल दौर में पीआर के बदलते आयामों तथा करियर से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स साझा करने के लिए उनका आभार भी किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित हुआ। इस अवसर पर विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग के समस्त विद्यार्थी तथा शिक्षक उपस्थित थे।
#एमसीयू #डिजिटलजनसंपर्क #मीडिया #जनसंपर्क #सोशलमीडिया