सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब विद्यार्थी 16 जून तक प्रवेश के लिए एमपी ऑनलाइन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सीयूईटी–पीजी के आवेदक भी विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने एनईपी 2020 के अंतर्गत 4 वर्षीय स्नातक डिग्री की है, उनके लिए विश्वविद्यालय इस सत्र से 1 वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम भी शुरू कर रहा है ।
आपको बता दें कि एमसीयू एशिया की पहली मीडिया यूनिवर्सिटी है, जहां मीडिया की कई विधाओं में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा के पाठ्यक्रम विभिन्न विभागों में संचालित किए जाते हैं। नेक ग्रेड मीडिया यूनिवर्सिटी के माखनपुरम परिसर में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी, पत्रकारिता, संचार शोध, जनसंचार, मीडिया प्रबंधन, सिनेमा अध्ययन, भारतीय भाषा, पुस्तकालय, कंप्यूटर अनुप्रयोग,विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग संचालित हैं जहां से इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकता है । विद्यार्थी अधिक जानकारी के विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mcu.ac.in का विजिट कर सकते हैं।
#एमसीयू #प्रवेशतिथि #16जून #माखनलालचतुर्वेदीविश्वविद्यालय #विश्वविद्यालयप्रवेश #एमसीयूआवेदन #शिक्षा