आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: GST अथॉरिटी ने मारुति सुजुकी को 139.3 करोड़ रुपए का शो-कॉज नोटिस भेजा है। ऑटोमेकर कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद मार्केट रेगुलेटरी सेबी को इसके बारे में जानकारी दी है।
कंपनी ने कहा कि नोटिस जुलाई 2017 से अगस्त 2022 के दौरान कुछ सर्विसेस पर रिवर्स चार्ज के आधार पर टैक्स पेमेंट से संबंधित है। इसमें पहले से पेमेंट किए गए 139.3 करोड़ रुपए टैक्स के अलावा ब्याज की मांग और जुर्माना लगाने का प्रस्ताव है।
नोटिस से कंपनी के फाइनेंस और ऑपरेशन्स पर कोई असर नहीं
मारुति सुजुकी ने कहा कि हम इस नोटिस का जवाब देगें। इस नोटिस के कारण कंपनी के फाइनेंस, ऑपरेशन्स या किसी अन्य गतिविधियों पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा।
अगस्त में मारुति ने सबसे ज्यादा 1.89 लाख गाड़ियां बेचीं
अगस्त महीने मारुति सुजुकी की गाड़ियों की मंथली सेल्स ऑल टाइम हाई पर रही। कंपनी ने अगस्त के महीने में सालाना आधार पर 14.5% ग्रोथ के साथ 1.89 लाख गाड़ियां बेची।
यह मारुति की एक महीने में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है। इससे पहले कंपनी ने अक्टूबर 2020 में एक महीने में 1,82,448 गाड़ियां बेची थीं।
यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 16% बढ़ी
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में कुल यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 16% वृद्धि के साथ 1.56 लाख यूनिट रही, जो एक साल पहले अगस्त 2022 में 1,34 लाख यूनिट थी। अल्टो, एस-प्रेसो जैसी छोटी कार की बिक्री घटकर 12,209 यूनिट रही, जो अगस्त 2022 में 22,162 यूनिट थी।