सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय भोपाल के मनोविज्ञान विभाग की छात्राओं द्वारा IQAC के तत्वावधान में मानसिक स्वास्थय जागरूकता संबंधी गतिविधियों के अन्तर्गत महाविद्यालय परिसर में मानसिक स्वास्थय जाकगरूकता रैली का आयोजन किया |
जिसके माध्यम से महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थय के महत्व एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निवारण संबंधी संदेश दिया। मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह में गतिविधियों की श्रृंखला मे मनोविज्ञान विभाग की स्नातक एवं स्नातकोत्तर की छात्राओं ने मानसिक तनाव से संबंधित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति महाविद्यालय के परिसर में दी इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानसिक तनाव के लक्षण कारण एवं समाधान अपने अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम मे संरक्षक प्राचार्य शैलबाला सिंह बघेल, IQAC समन्वयक मुकेश दीक्षित, मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष संतोष रलावनिया, धीरज झा, साधना कम्ठान, गीता लेखरा एवं महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक उपस्थित रहे।