सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : Bigg Boss 20 में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री, सलमान खान के शो में नाम कंफर्म
मुंबई। सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर का इंतजार अब खत्म होने वाला है। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार नए नाम सामने आ रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी स्टार और राजनेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के शो में शामिल होने की खबर ने मनोरंजन जगत में हलचल बढ़ा दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीति तिवारी को ‘बिग बॉस 20’ के लिए कन्फर्म कंटेस्टेंट बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, शो के मेकर्स के साथ बातचीत के बाद रीति ने अपनी सहमति दे दी है और उनके शो में शामिल होने की तैयारी पूरी हो चुकी है। हालांकि, अभी तक ‘बिग बॉस’ के निर्माताओं की ओर से उनकी एंट्री की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कौन हैं रीति तिवारी?
रीति तिवारी, मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। वह अपने पिता की तरह संगीत से भी जुड़ी हुई हैं। रीति को सिंगर, सॉन्गराइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर के तौर पर जाना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कारोबार से भी जुड़ी हैं और एक कंपनी की को-फाउंडर हैं।
रीति ने साल 2024 में राजनीति में भी कदम रखा और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ीं। राजनीति में आने के बाद उन्होंने सामाजिक कार्यों में रुचि की बात भी कही थी।
पिता मनोज तिवारी भी रह चुके हैं Bigg Boss का हिस्सा
रीति तिवारी की ‘बिग बॉस’ में एंट्री इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उनके पिता मनोज तिवारी खुद इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। मनोज तिवारी ने 2010 में ‘बिग बॉस’ में बतौर प्रतिभागी हिस्सा लिया था। अब उनकी बेटी के शो में आने की खबर ने फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।
6 सितंबर से शुरू होगा Bigg Boss 20
‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने वाला है और सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे। शो के संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार अटकलें चल रही हैं, लेकिन कई नामों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
रीति तिवारी की एंट्री अगर आधिकारिक तौर पर कंफर्म होती है, तो दर्शकों के लिए यह सीजन का एक बड़ा आकर्षण हो सकता है। खासकर इसलिए क्योंकि वह पहली बार इस शो में अपने पिता की पहचान से अलग खुद को एक कंटेस्टेंट के रूप में पेश करेंगी।
Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #Bigg #Boss #सलम #DeskSource #एनएन #टवर #आईट