सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / महाराष्ट्र  :  महाराष्ट्र का रेवेन्यू विभाग अब हाई-टेक हो गया है। अब सभी कर्मचारियों को फेस ऐप और जियो-फेंसिंग सिस्टम से हाजिरी लगानी होगी, ताकि हाजिरी सिर्फ दफ्तर परिसर में ही दर्ज हो।

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने स्पष्ट किया है कि जो कर्मचारी फेस ऐप पर रजिस्टर नहीं करेगा, उसे अगस्त माह की सैलरी नहीं दी जाएगी। जल्द ही इस संबंध में सरकारी प्रस्ताव (GR) भी जारी किया जाएगा।

यह निर्णय केंद्र सरकार के डिजिटल निगरानी के दिशा-निर्देशों के तहत लिया गया है, ताकि पारदर्शिता बढ़े और कामकाज में सुधार हो।

बावनकुले ने कहा, “हम अलग-अलग विभागों की समीक्षा कर रहे हैं ताकि कामकाज को सरल बनाया जा सके। रायगढ़ जिले में 150 दिन के भीतर सभी राजस्व मामलों को निपटाने का निर्देश दिया गया है।”

उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी क्वासि-जुडिशियल केस लंबित नहीं रहना चाहिए। यह फैसला जनता को बेहतर सेवा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

#महाराष्ट्र #राजस्वविभाग #हाजिरीऐप #डिजिटलहाजिरी #फेसऐप #जियोफेंसिंग #सरकारीनियम #कर्मचारी