सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण एवं 100 मिनिट में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किये जाने के लिए कलेक्टर कार्यालय के कक्ष कमांक-148 में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार जैसमीन अली सितारा सहायक श्रमायुक्त, भोपाल को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया था। उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए जैसमीन अली सितारी के स्थान पर राजेश सोरते डिप्टी कलेक्टर भोपाल मो.नं.- 9424418165 को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

#राजेशसोरते #शिकायतप्रकोष्ठ #डिप्टीकलेक्टर #प्रशासनिकनियुक्ति #जिलासमाचार #सरकारीप्रशासन