सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भोपाल शिक्षा के साथ साथ शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में भी तेजी से अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रही है। विश्वविद्यालय ने रिसर्च एक्सीलेंस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, आधुनिक शोध केंद्रों और तकनीकी संसाधनों से युक्त मजबूत अधोसंरचना विकसित की है, जिससे विद्यार्थियों और शोधार्थियों को विश्वस्तरीय अनुसंधान का वातावरण उपलब्ध हो रहा है।
विश्वविद्यालय में भौतिकी, रसायन विज्ञान, कृषि, फार्मेसी, बायोटेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग तथा कंप्यूटर साइंस जैसे विभिन्न विषयों में उन्नत शोध कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, साइबर सिक्योरिटी और ब्लॉकचेन जैसी आधुनिक तकनीकों को भी शोध एवं शिक्षण प्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनाया गया है, जिससे विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सके।
विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स, ई बुक्स, डिजिटल डेटाबेस और आधुनिक रिसर्च टूल्स से सुसज्जित है। इससे विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को वैश्विक स्तर की अध्ययन सामग्री और नवीनतम शोध जानकारियों तक सहज पहुंच प्राप्त हो रही है।
शोध और नवाचार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की उपलब्धियां उच्च गुणवत्ता वाले रिसर्च पेपर्स, पेटेंट, पुस्तकों और विभिन्न नवाचारों के रूप में सामने आ रही हैं। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और शोधार्थी देश और विदेश की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं तथा उद्योग जगत में अपनी प्रतिभा और क्षमता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं।
शोध एवं नवाचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है तथा भविष्य के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #उभरत #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #शनल #अपन