सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : लखनऊ विश्वविद्यालय में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह आयोजित

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति जय प्रकाश सैनी ने परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा के साथ-साथ महात्मा बुद्ध, शिवाजी, स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद , भगत सिंह, डॉ.भीमराव अंबेडकर , पं. मदन मोहन मालवीय, भारत के आध्यात्मिक नेपोलियन स्वामी विवेकानंद, आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण अमिता कन्नौजिया, कार्यवाहक कुलानुशासक प्रो० एस.पी सिंह, लूटा अध्यक्ष अनित्य गौरव, निर्माण विभाग अधीक्षक प्रो० विनीत वर्मा,चीफ प्रोवोस्ट आशीष अवस्थी एवं गार्डन ग्राउंड के सुपरिंटेंडेंट डॉ.सुबहान आलम आदि के साथ -साथ विभिन्न हॉस्टलों के अभिरक्षक एवं अभिरक्षिका व शिक्षक गण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #लखनऊ #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #अवसर #लपत