सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एमपीसीएसटी) द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन एलएनसीटी विश्वविद्यालय , भोपाल के स्कूल ऑफ फार्मेसी एवं स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज़ द्वारा को किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ एन के जैन पूर्व प्रोफेसरडॉ. एच. एस. गौर विश्वविद्यालय, सागर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। जैन ने मुख्य वक्ता के रूप में ड्रग डिलीवरी रिसर्च विषय पर एक उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं के रूप में डॉ. कीर्ति जैन, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, रायबरेली और महेंद्र जोशी, सेरेब्रल लैब प्राइवेट लिमिटेड ने भी अपने उत्कृष्ट व्याख्यानों के माध्यम से प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर फार्मेसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एन. के. जैन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एन के थापक कुलपति, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक ए के सिंघई के साथ ही इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में लगभग 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
#एलएनसीटीयूनिवर्सिटी #एमपीसीएसटी #राष्ट्रीयसंगोष्ठी #विज्ञानअनुसंधान #शिक्षा