सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एल एन सी टी युनिवर्सिटी, भोपाल के विद्यार्थियों ने सेंट्रल जेल, भोपाल का विजिट किया। इस विजिट का नेतृत्व प्रो. मुकेश कुमार साहू (डीन एंड डायरेक्टर, स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज) ने किया। इस विजिट का उद्देश्य जेल से जुड़ी जानकारियों का विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। इस विजिट पर राकेश कुमार भांगरे(जेल अधीक्षक) को प्रो. मुकेश कुमार साहू द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने जेल कैदियों के अधिकार के बारे में जाना तथा जेल की संरचना, बैरक, पुस्तकालय और अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। कैदियों के दैनिक जीवन, उनके काम और उनके अनुभवों के बारे में एवं जेल प्रशासन की भूमिका और उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. योगिनी उपाध्याय,करन तिवारी,सौम्या दुबे एवं डॉ. देवेन्द्र मणि मिश्रा का योगदान महत्त्वपूर्ण रहा। इस कार्यक्रम की सफलता पर एल एन सी टी ग्रुप के सेक्रेटरी डॉ अनुपम चौकसे धर्मेन्द्र गुप्ता (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) एवं वी.सी. रजिस्ट्रार सहित सभी ने बधाईयां दी।

#एलएनसीटी #लॉछात्र #सेंट्रलजेल #शैक्षणिकभ्रमण #जेलभ्रमण