सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल एलएनसीटी यूनिवर्सिटी एवं अर्श फाउंडेशन के द्वारा साइक्लोथॉन 2025 का आयोजन किया गया जिसमें शहर के 250 साइक्लिसट्स के साथ विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी भी सम्मिलित हुए । एलएनसीटी विश्वविद्यालय के डायरेक्टर पैरामेडीकल डॉ आरके चौरसिया ने हरी झंडी दिखा कर साइकलिस्ट्स को विश्वविद्यालय परिसर से प्रस्थान कराया । सभी लोग चूना भट्टी चौराहा, कोलार अतिथि गृह तिराहा, अरेरा पैट्रोल पंप चौराहा, 1100 क्वार्टर्स हनुमान मंदिर, औरा मॉल, एक्स्टॉल महाविद्यालय होते हुए वापस एलएनसीटी महाविद्यालय के परिसर पहुंचे जहां साइक्लोथॉन का समापन हुआ । साइक्लोथॉन की अवधारणा थी की शहर को हरित एवं स्वच्छ रखने एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रति नागरिकों में जागरुकता लाना तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना। सभी प्रतिभागियों को पदक पहना कर सम्मानित किया गया एवं साइकिल बैग प्रदान किए गए । अर्श फ़ाउंडेशन के द्वारा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । साइक्लोथॉन को सफल बनाने में एलएनसीटी ग्रुप के सेक्रेटरी अनुपम चौकसे एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर धर्मेन्द्र गुप्ता कुलगुरु एन के थापक, कुलसचिव ए के सोनी एवं अर्श फ़ाउंडेशन की ओर से ओपी कठेल, जैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

#एलएनसीटीविश्वविद्यालय #अर्शफाउंडेशन #साईकिलरैली #स्वास्थ्यऔरपर्यावरण #साइकिलचैलेंज