सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एलएन मेडिकल कॉलेज के जे.के. हॉस्पिटल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान एवं रक्तदान शिविर का शुभारंभ एलएनसीटी ग्रुप के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एल.एन. मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. नलिनी मिश्रा ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य ही परिवार और समाज की मजबूती का आधार है।
अभियान की नोडल अधिकारी प्रियंका तिवारी ने विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस पहल के अंतर्गत महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, निःशुल्क परामर्श सत्र और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सुझाव प्रदान किए। इस अवसर पर डॉ. पूजा पाटिल (विभागाध्यक्ष, प्रसूति एवं स्त्री रोग) तथा डॉ. मानसी राठौड़ (ब्लड बैंक प्रभारी) भी उपस्थित रहीं।
#एलएनमेडिकलकॉलेज #रक्तदानशिविर #भोपाल #स्वस्थनारी #सशक्तपरिवार